sandhyadesh

जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू

ग्वालियर  जिले में जनगणना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्व-गणना शुरू हो चुकी है। साथ ही जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को तीन सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में 19 अप्रैल से प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया, जो कि 21 अप्रैल तक चलेगा ।
जिले में जनगणना के लिए तकरीबन 6 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग का रविवार से दूसरा सत्र प्रारंभ हो गया है। तृतीय चरण में 23 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन तीनों चरण के माध्यम से शतप्रतिशत प्रगणक व सुपरवाइजर प्रशिक्षित होंगे। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में लगभग 6 हजार अधिकारी-कर्मचारी जनगणना-2027 के कार्य को अंजाम देंगे। इनमें लगभग 5 हजार प्रगणक व 829 पर्यवेक्षक, 41 चार्ज अधिकारी, 42 फील्ड ट्रेनर्स, 4 मास्टर ट्रेनर्स व 9 जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णत: गोपनीय रहेगी। 

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->