मित्र को अपने हाथ से खिलाई मिठाई
ग्वालियर। यह भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर है, जो अपनी राजनीति की शुरूआत के समय के मित्र श्याम सिंह चौहान को अपने हाथ से मिठाई खिला रहे हैं। मौका है मोंटी-जौली मोबाइल की राजीव प्लाजा में नई दुकान के शुभारंभ का। मंत्री जी भले ही मंत्री है, लेकिन वह अपनी जमीन को भूले नहीं हैं।
इससे पूर्व उन्होंने अपने सबसे पुराने पत्रकार मित्र विनय अग्रवाल, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष सुरेश बंसल, पारस जैन, आशुतोष माहेश्वरी, राजीव चड्ढा आदि से भी काफी देर गुुफ्तगूं की। बाद में वह मोंटी की मोबाइल शाप पर आये। सभी लोगों से भी मिले। उन्होंने मोंटी-जौली की मम्मी गीता गोयल के भी चरण स्पर्श किये।