sandhyadesh

यह है पुलिस की शान: गुंडे बदमाशों के बाद अब सायबर में भी सिंघम राजेश दंडोतिया

विनय अग्रवाल

ग्वालियर/ इंदौर। ग्वालियर के एडीशनल एसपी रहे व अब इंदौर के एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया का नाम इन दिनों पूरे देश में सायबर विशेषज्ञों में सबसे टाप पर है। पहले लोग इन्हें गुंडों , बदमाशों व डकैतों के लिए सिंघम अवतार के रूप में जानते थे, लेकिन अब बदलते युग में सायबर ठगों के बढते सायबर अपराधों के बीच उन्हें सायबर जगत का भी सिंघम माना जाने लगा है। उनके तेज तर्रार शैली व नालेज से सायबर अपराधों में जहां कमी आई है , वहीं सायबर अपराधी भी धडल्ले से पकडे जा रहे है। उन्होंने 1100 से अधिक सायबर जागरूकता सेशन कर रिकार्ड भी बनाया है , व्ल्र्ड बुक रिकार्डस लंदन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है।

इंदौर के पुलिस अधिकारी ने रच दिया इतिहास

एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने पूरे किये 1100 साइबर अवेयरनेस सेशन अब इंदौर शहर के एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने डयूटी पर रहते हुये 1100 साइबर अवेयरनेस सेशन पूरे कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार इतनी बडी संख्या में साइबर जागरूकता सेशन पूरे करने वाले वे देश के एकमात्र पुलिस अधिकारी बन गए है।

स्कूल कालेज सरकारी-निजी संस्थानपब्लिक कार्यक्रमपाडकास्ट इंटरव्यू और वन टू वन सेशन के जरिए उन्होंने हजारों लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। अपनी आक्रामक कार्यशैली और सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले दंडोतिया लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ -साथ समाज को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के मिशन पर काम कर रहे है। राजेश दंडोतिया की अब साइबर अपराधों में इतनी अधिक विशेषज्ञता हासिल है कि अब दूर दराज से लोग व अन्य जिलों की पुलिस भी उन्हें साइबर क्राइम पर व्याख्यान के लिये आमंत्रित करने लगी है। देशभर में साइबर क्राइम से संबंधित व्याख्यान के लिए उन्हें बुलाया भी जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अभी हाल ही में 1100 साइबर अवेयरनेस सेशन भी पूरे कर एक रिकार्ड बनाया है।

मुख्यमंत्री डीजीपी भी कर चुके है सराहना

राजेश दंडोतिया द्वारा साइबर क्षेत्र में साइबर क्राइम रोकने के लिये की जा रही पहल नवाचार पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव डीजीपी मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना व इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी उनकी सराहना कर चुके है।

अवार्ड मिले

एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को विभिन्न अवार्ड भी मिले है। इनमें प्रमुख रूप से अशोक अवार्ड दिल्ली सेन्ट्रलडीजीडीआईएससी अवार्ड कर्मवीर अवार्डईटीवी के सितारे एफसीआरएफ के साथ ही मेरीलैंड यूनीवर्सिटी अमेरिका से मानसेवी डाक्टरेट की उपाधि भी मिली है।

पुस्तकें भी लिखी

एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर सेफटी पुलिसिंग और पब्लिक अवेयरनेस कंट्रीव्यूटिंग सिग्नीफिकेंटली टू डिजीटल लिटरेसी एंड रिस्पोंसिबल आन लाइन विहेवियर इन इंडिया जैसे प्रमुख मुददों पर चार से अधिक पुस्तकें लिखी है।

 

 

posted by Admin
498

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->