कांग्रेस का मेनोफेस्टो जनता से जुडे मुददों पर: सुभाषिणी शरद यादव

ग्वालियर में जुझारू प्रवीण पाठक को जिताएं, भाजपा 200 पार नहीं कर पाएगी 

ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मप्र कांग्रेस की मीडिया प्रभारी श्रीमती सुभाषिणी शरद यादव ने कहा है कि कांग्रेस अपने न्याय के पांच बिंदुओं का घोषणा पत्र ही कांग्रेस की गारंटी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा देश में जो यात्राएं की और उनसे जो मुददे सामने आए उन्हीं को इन घोषणा पत्र में  शामिल किया गया है। श्रीमती सुभाषिणी शरद यादव ने कहा कि भाजपा इस बार दो सौ सीटों का आंकडा भी नहीं छू सकेगी। 
मप्र कांग्रेस की मीडिया प्रभारी श्रीमती सुभाषिणी शरद यादव आज शनिवार को यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थीं। उन्होने  कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी द्वारा देश भर में नफरत फैलाने के खिलाफ की यात्राओं के समय जो समस्याएं जनता की सामने आई उन्हीं को लेकर पांच न्याय बिंदुओं को लेकर घोषणा पत्र को तैयार किया गया है। उन्होने  कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में लिखे बिंदुओं की गांरटी दे रही है यह अन्य पार्टियों जैसी हवा में फैलाई गारंटी नहीं है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस ने अपने मेनोफेस्टो में जनता से जुडे मुददों को शामिल किया है। और वह सत्ता में आए तो किसानों को एमएसपी देने के साथ ही अपने कहे वादों को पूरा करेंगे। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस का मेनोफैस्टो को पढकर सुबह निकलते हैं और पुराने मेनोफेस्टो में लिखी बातों को उठाकर कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। श्रीमती सुभाषिणी शरद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का 400 पार का नारा इस बार एक जुमला साबित होगा। 400 पार के मुकाबले न्याय पत्र ही गारंटी साबित होगा। उन्हांेने कहा कि देश की बीमारी समस्या जातिगत जन गणना से ही दूर होगी। कांग्रेस सत्ता में आने पर जातिगत जनगणना कराकर जरूरत मंद जातियों को लाभ पहुंचाएगी। 
मध्यप्रदेश सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि महिलाओं को तीन हजार देने लाडली बहनाओं को पैसा देना आदि योजनाएं अब खोखली साबित हो रही है। ना लोगों को अपने वादे के अनुसार गैस सिलेंडर मिल पा रहा है और ना ही लाडली बहना का पैसा। उन्हांेने कहा कि राज्य में मेडीकल, एम्स, आईआईटी, अटल एक्सप्रेस वे आदि के वादे भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। यहां तो रेत और पत्थर माफिया राज हाबी है। श्योपुर जिला कुपोषण है इसका क्या कारण है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुददों से भटका कर नफरत को बढावा दे रही है। सुभाषिणी शरद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को ओबीसी बताते हैं उन्होंने ओबीसी के लिए क्या किया। यहां तक वह तो ओबीसी का आरक्षण तक कम करने की बात कर रहे है। उन्हांेने कहा कि ग्वालियर में एक कर्मठ युवा जुझारू प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। लेकिन यहां तो भाजपा गुडा राज स्थापित कर रही है। 
एक प्रश्न के उत्तर में सुभाषिणी यादव ने कहा कि भाजपा ने योजनाएं तो बनाई लेकिन वह जनता तक नहीं पहुंची। ना जनता को उज्जवला योजना का लाभ मिला ना 450 में सिलेंडर देने का। वहीं लाडली बहना का पैसा भी नहीं दे रही है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ग्वालियर में नहीं आ रहे के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि प्रियंका गांधी जी मुरैना आ रही है और राहुल गांधी भी ग्वालियर अंचल के भिंड  मंे आएंगे । ईवीएम पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बारे में पूछे प्रश्न के जबाब में सुभाषिणी यादव ने कहा कि फैसले का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने फिर कहा कि यदि ईवीएम हटा दिया जाए तो भाजपा 200 भी पार नहीं कर सकेगी।  
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस महासचिव शिव भाटिया , जिलाअध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल दोहरे, सुरेन्द्र सिंह चच्चू, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे भी मौजूद थे। 

posted by Admin
182

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->