मित्रता हो तो श्री कृष्ण और सुदामा जैसी---- श्री राम जी शास्त्री
*प्रत्येक मनुष्य को श्री कृष्ण की तरह मित्रता निभानी चाहिए- भागवत आचार्य श्री राम जी शास्त्री महाराज*। ग्वालियर 18 नवंबर बुधवार को ओल्ड हाई कोर्ट पर स्थित गिरिराज जी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम विश्राम दिवस में श्री सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास श्री राम जी शास्त्री ने बताया सुदामा संसार के सबसे अनोखे भक्त रहे वह जीवन में जितने गरीब नजर आए उतने वे मन से धनवान थे उन्होंने अपने सुखों और दुखों को भगवान की इच्छा पर सौंप दिया था जब सुदामा श्री कृष्ण से मिलने आए तो भगवान ने फटे कपड़े नहीं देखे बल्कि मित्र की भावनाओं को देखा अगर सच्चा मित्र हो तो श्री कृष्णा और सुदामा की तरह होना चाहिए जीवन में मनुष्य को श्री कृष्ण की तरह मित्रता निभानी चाहिए सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र की परेशानियों को समझे और बिना बताए मदद करें परंतु आजकल स्वार्थ की मित्रता रह गई है जब तक स्वार्थ सिद्ध नहीं होता है तब तक मित्रता रहती है जब स्वार्थ पूरा हो जाता है मित्रता खत्म हो जाती है जब सुदामा श्री कृष्ण जी को मिलने द्वारकाधीश गए तब श्री राम जी शास्त्री द्वारा भजन गया *के अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो के दर पर सुदामा गरीब आ गया है भटकते भटकते हैं ना जाने कहां से तुम्हारे महल के करीब आ गया है* सुनाया तो कथा स्थल पर बैठे श्रोता भाव विभोर हो गए और जब श्री कृष्ण जी को मालूम हुआ तो स्वयं श्री कृष्ण अपने मित्र सुदामा को महल में ले आए और अपने मित्र को अपने सिंहासन पर बिठा कर और खुद नीचे बैठ गए भगवान कृष्ण ने अपने आंसुओं से मित्र के पैर धोए पैर में लगे कांटे निकाले भगवान ने सुदामा को छप्पन भोग खिलाया और स्वयं ने सुदामा के चावल प्रसाद के रूप में खाए, कृष्ण सुदामा की सच्ची मित्रता, प्रेम त्याग,और समर्पण, को देखकर सभी श्रोता भाव विभोर हो गए श्री कृष्ण और सुदामा के जयकारे लगाने लगे थोड़ी सी मनोहारी झांकी के साथ श्रीमद् भागवत कथा और श्री कृष्णा रुक्मणी सुदामा की आरती के साथ श्रीमद् भागवत का समापन कर विराम दिया आयोजन स्थल पर गिरिराज जी मंदिर के प्रधान पुजारी मनोज बुधौलिया, विनोद तिवारी प्रमोद तिवारी उदित नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण पटेरिया वं सदस्य मोहन सिंघंला, हेमराज जौहरी, एवं आयोजक सिघंल परिवार, एवं श्रोतागण आदि भक्तों ने आरती उतारी एवं महाराज जी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया मीडिया प्रभारी राजू पंडित