ग्वालियर। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार में बुधवार को युवा उत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समिनार हॉल में किया गया।
प्रथम दिवस वाद-विवाद, वक्तृत्वकला, पोस्टर निर्माण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वाद-विवाद और वक्तृत्वकला में छात्राओं ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली विचार रखे, वहीं रंगोली और पोस्टर में कल्पना और रंगों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। छात्राओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रतन सिन्हा, डॉ. रामकुमार बरकड़े, डॉ. कंचन सिंह नगेल, डॉ. माहिनी श्रीवास्तव, डॉ. रूपेश पल्लव, डॉ. शिवेन्द्र तुमराम, डॉ. यश दुबे, डॉ. जयन्त कोष्टि सहित अन्य प्राध्यापकों का सहयोग रहा। संचालन डॉ. राजवीर सिंह किरार ने किया।