श्री श्याम बाबा की पालकी यात्रा 20 को निकलेगी, जगह जगह होगा स्वागत
ग्वालियर। भगवान श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ शहरवासी मनाएंगे। 20 नवम्बर को श्री श्याम बाबा प्रभु की पालकी जीवायएमसी क्लब मैदान से प्रारंभ होगी। पालकी यात्रा दाल बाजार, नया बाजार, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा बाजार होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। यह आयोजन श्री श्याम बाबा प्रभु के दीवाने ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ग्रुप के सौरभ अग्रवाल एवं चिराग अग्रवाल ने बताया कि पालकी यात्रा प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा में धार्मिक झांकियां भी रहेगी, जिनमें भगवान राधा कृष्ण जी एवं बिहारी जी की झांकी रहेगी। शहर के प्रसिद्ध बैंड मधुर संगीत के साथ चलेंगे। पालकी यात्रा में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं के अनेकों पदाधिकारी शामिल होंगे। पालकी यात्रा में शामिल होने की अपील आकाश ऐरन, शशांक गोयल, मनीष अग्रवाल, चेतन अग्रवाल ने श्याम भक्तों से की हैं।