ग्वालियर। शहर के रेशमपुरा-बदनापुरा क्षेत्र में खनिज पत्थर के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों वाहनों को संबंधित थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। इनके विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी खनिज पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में 18 नवम्बर को खनिज विभाग की टीम ने रेशमपुरा-बड़नापुरा क्षेत्र में जांच की। इस दौरान पत्थरों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पाई गईं, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक रमाकांत तिवारी, श्रीमती जया, प्रभारी खनि निरीक्षक प्रशांत गुरैया एवं कमलेश अहिरवार सहित होमगार्ड और पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा।