गारंटी पीरियड की सड़क पर गड्डे नहीं होने चाहिएः निगमायुक्त

ग्वालियर। किसी भी गारंटी पीरियड की सड़क पर गड्डे नहीं होने चाहिए, सभी सड़कों की रिपोर्ट दो दिवस में प्रस्तुत करें और निगम की सड़कों पर जहां भी पेंच रिपेयरिंग की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल पूर्ण करायें। यह निर्देश निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने मंगलवार को बाल भवन के एक्यूआई सेल में आयोजित समय सीमा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में समग्र ई केवायसी की चर्चा करते हुए कहा कि शहर में 98.6 प्रतिशत समग्र ई केवाईसी हो चुकी है। आगामी सप्ताह में इसे 100 प्रतिशत करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चर्चा करते हुए ब्लैक स्पॉट पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि जहां भी पुनः कचरा डल रहा है, वहां तत्काल सफाई करायें और सुनिश्चित करें कि कचरा द्वारा न डले। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना करें और दुकान, प्रतिष्ठान पर डस्टबिन न रखने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही करें। उन्होंने डस्ट क्लीनिंग की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में स्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित क्षेत्र के भवन अधिकारियों से जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि हर सप्ताह कार्यवाही करें और रिपोर्ट भेजें। इसके साथ ही पार्क विभाग द्वारा डिवाइडरों पर की जा रही कटिंग एवं ट्रिमिंग की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं सम्पत्तिकर वसूली पर चर्चा करते हुए साप्ताहिक वसूली 2 करोड होने पर नाराजगी जताई और आगामी सप्ताह में 4.5 करोड रूपये की वसूली करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने स्वच्छ ग्वालियर एप पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
36

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->