प्रांत स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित, डबरा एवं मुरैना शाखा बनी विजेता

ग्वालियर/ भिण्ड। भारत विकास परिषद, मध्य भारत उत्तर प्रांत की प्रांत स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर 2026 को भारत विकास परिषद शाखा जागृति, भिण्ड के आतिथ्य एवं संयोजन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि  पूरे प्रांत से कनिष्ठ वर्ग से 16 टीमों एवं वरिष्ठ वर्ग से 14 टीमों ने सहभागिता कर अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, परंपराओं एवं राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी का परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणामों में कनिष्ठ वर्ग में शाखा डबरा तथा वरिष्ठ वर्ग में शाखा मुरैना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता होने का गौरव हासिल किया। दोनों विजेता शाखाओं की टीमें आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में मध्य भारत उत्तर प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव जी कांकर (उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की विशेष सहभागिता रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि  वीरेंद्र चक्रवर्ती (मुख्य नगर पालिका अधिकारी, भिण्ड) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक  सुधीर अग्रवाल (क्षेत्रीय महासचिव, मध्य क्षेत्र) रहे।इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा , प्रांतीय महासचिव नीरज अग्रवाल, प्रांतीय वित्त सचिव  रचना गोयल, प्रांतीय गतिविधि संयोजक  अशोक शर्मा एवं प्रांतीय संयोजक भारत को जानो  पूनम कपिल भाटिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में शाखा वीर तात्या टोपे शिवपुरी से  कपिल भाटिया,  नीरज जैन एवं नीरज अग्रवाल ने  तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में सहयोगी रहे।
कार्यक्रम को सफल  बनाने में शाखा जागृति की संरक्षक डॉ. उमा शर्मा, शाखा अध्यक्ष  गगन शर्मा, शाखा सचिव  सोनिया अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता सहित समस्त शाखा सदस्यों का विशेष योगदान रहा। शाखा जागृति द्वारा सभी अतिथियों, प्रांतीय पदाधिकारियों, प्रतिभागी टीमों एवं विभिन्न शाखाओं से पधारे सदस्यों का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। सुव्यवस्थित आयोजन, अनुशासित व्यवस्थाओं एवं स्नेहिल आतिथ्य ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। क्षेत्रीय पदाधिकारी श्रवण पाठक, प्रांतीय पदाधिकारी डॉ उमा शर्मा, अध्यक्ष गगन शर्मा ने दोनों विजेता टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं महान परंपराओं से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में विजेता शाखाओं डबरा एवं मुरैना को आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रांत का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

posted by Admin
58

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->