एमपी के 9 शहरों को अवार्ड मिलने से विजयवर्गीय खुश

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर. प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 में मप्र की गौरवमयी उपलब्धि पर कहा कि इस बार प्रदेश के इतिहास में उनके विभाग ने बेहतर कार्य किया। इसकी वजह से प्रदेश के नौ शहरों को स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के बुधवार को घोषित हुए परिणामों के बाद  मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फोन पर बातचीत में कहा कि ग्वालियर में सफाई इंतजामों को लेकर प्रदेश भर के नगरीय निकाय विभाग के अफसर व कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई है। इसी का परिणाम है कि ग्वालियर को मप्र में प्रथम स्वच्छता सिटी का अवार्ड प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग के अधिकारियों ने दिन रात एक करके प्रदेश के शहरों में बेहतर इंतजामों को अमलीजामा पहनाया है। नगरीय निकायों में जहां संसाधन बढ़ाए गए हैं वहीं बेहतर सफाई इंतजामों को लेकर भी कर्मियों को सक्रिय किया है। विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय की इस सर्वे रिपोर्ट के बाद यह जाहिर हो गया है कि प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में सक्रिय नगर निकायों को आगे भी बेहतर इंतजामों के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि भविष्य में बेहतर इंतजाम करके शहरी लोगों का जीवन सुखद बनाया जा सके।

posted by Admin
215

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->