धूमधाम से मनी भाईदूज, जेल में हजारों बहनों ने कैदी भाईयों को किया तिलक

ग्वालियर। बुधवार को ग्वालियर अंचल में भाईदूज का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाईदूज पर बहनों ने अपने भाईयों को मंगल तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं केंद्रीय जेल में भी बुधवार को भाईदूज का पर्व मनाया गया। इस दौरान हजारों बहनें अपने कैदी भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं। सुबह 7.30 बजे से खुली जेल परिसर में भाई-बहनों की मुलाकात शुरू हुई। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया और उनके साथ बैठकर हालचाल जाना। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान कई भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं।
आसपास के शहरों से बहनें सुबह ही ग्वालियर केंद्रीय जेल पहुंचने लगी थीं। जेल प्रशासन के अनुसार शाम 4 बजे तक 10 से 15 हजार बहनों के अपने भाइयों से मिलने की उम्मीद है। मुलाकात के दौरान जेल में बने लड्डुओं से भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जेल प्रबंधन ने बाहर से मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया था। बहनों की सुविधा के लिए खुली जेल के मैदान में टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। भाईदूज पर बाहरी पुरुषों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहा। भाईदूज के अवसर पर जेल में बंदियों के लिए विशेष भोजन तैयार किया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी और खीर बनाई गई। यह खाना जेल में बंद अन्य कैदियों ने तैयार किया। बहनों के तिलक के लिए लड्डू भी बनाए गए थे, जिन्हें जेल परिसर से ही खरीदने की व्यवस्था थी।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->