ग्वालियर। यम द्वितीया (भाई दूज) के पावन अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन, हवन एवं पारंपरिक कलम-दवात पूजन समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
आर्य समाज के विद्वान पंडित राजेश्वर राव एवं पंडित दिव्यांश भार्गव ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन-अर्चन एवं हवन कराया। साथ ही ज्ञान, लेखनी एवं कर्म के प्रतीक कलम-दवात का पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय चौधरी एवं सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं से कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक आयोजनों में सहभागिता करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का समापन भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जयकारों एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। आकाश श्रीवास्तव ने सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अशोक निगम, सुरेंद्र कुमार खरे, के पी श्रीवास्तव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, हेमंत खरे, अमित सक्सेना, अमित श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव, चंद्रेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सक्षम गोर, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, नारायण स्वरूप कुलश्रेष्ठ, संजय भटनागर, मनीष श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।