सूखापठा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास जिला स्तरीय शिविर आयोजित

- शिविर में 153 आवेदन प्राप्त, पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
ग्वालियर । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम सूखापठा में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। शिविर में 153 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। 
पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी एवं जनपद पंचायत डबरा की अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश सिंह गुर्जर की मौजूदगी में आयोजित हुए शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर  सी.बी. प्रसाद, एसडीएम डबरा श्रीमती नवकिरण कौर सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं का निराकरण किया। शिविर से पहले वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। एसडीएम श्रीमती नवकिरण कौर ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय जंगीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने किसानों से संवाद कर जे-फॉर्म के संबंध में जानकारी ली और उन्हें इसके महत्व एवं उपयोगिता के बारे में समझाया। शिविर में उद्यम संवाद और लखपति दीदी संवाद का आयोजन किया गया। शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने की कार्रवाई की गई। 

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->