निगम अमले ने अवैध निर्माण को कराया बंद, सामान किया जब्त
ग्वालियर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अवैध अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़कों से अवैध दुकानों, हाथ-ठेलों और अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया गया।
मदाखलत के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैंक कॉलोनी, मरघट रोड, मुरार पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवारो, पीलरों, सेंटिंग प्लेटो आदि स्थायी निर्माण को जे.सी.बी मशीनों एवं दल (पूर्व, ग्वालियर,ग्रामीण) द्वारा तुड़ाई की कार्यवाही की गई एवं सरिया बंडलों को जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़ स्थित मदाखजत कार्यालय पर रखवाया गया। कार्यवाही के दौरान सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, सहायक सिटी प्लानर अमित गुप्ता, भवन अधिकारी यशवंत मैकले, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान, संबंधित क्षेत्राधिकारी श्रीमती शिल्पा दिनकर, मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह, श्रीकांत सेन, राघवेंद्र दीखीत सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही जल बिहार गेट के बाहर यातायात में बाधक रोड़ पर लगे हाथ ठेले वालों को हटवाया। इसके पश्चात ठाठीपुर मस्जिद से मीट का हाथ ठेला टेबल जप्त कर रोड़ के दोनों तरफ से हाथ ठेले वालों को हटवाया और मयूर मार्केट के सामने शौचालय के बगल में लगे कबाड़ी का कांटा कबाड़े से भरा बोरा जप्त कर हटाने की हिदायत दी और दशहरा मैदान में लगी गुमठी, झुग्गी झोपड़ियों को हटाने की सख्त हिदायत दी तथा जब्त सामान को मदाखलत कार्यालय पर जमा किया गया।