एचडीयू में आग की खबर झूठी निकली, गीजर के गर्म पानी का पाइप लीकेज था

- सिविल सर्जन बोली, शरारतीतत्वों को बेहतर व्यवस्था रास नहीं आ रही
ग्वालियर। उपनगर मुरार के जिला अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) के स्टाफ वाशिंग एरिया में लगे गीजर के पाइप चटकने से गीजर के पानी की भाप लीक हो गई। जिससे वहां के आउटसोर्स स्टाफ व कुछ मरीजों के अटेंडरों ने आग लगने की घटना समझकर हो हल्ला कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल के मेडीकल स्टाफ व अधिकारियों ने गीजर तत्काल बंद कर स्थिति सामान्य कर दी। जिससे मरीजों के अटेंडर सामान्य हुये और सिविल सर्जन डा. सीमा जायसवाल की सक्रियता की सराहना की। 
जानकारी के मुताबिक मुरार के जिला अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) के स्टाफ वाशिंग एरिया में सर्दियों में हाथ धोने के लिये गीजर लगा है, चूंकि अभी तक गर्मी चल रही थी। इसी कारण गीजर कोई चलाता नहीं था। आज अचानक किसी ने बिना परीक्षण किये गीजर चला दिया, जिस कारण काफी दिनों से बंद गीजर का पाइप चटक गया और उसमे से भाप निकलने लगी, जिसे वहां मौजूद आउटसोर्स स्टाफ व मरीज अटेंडरों ने सोचा कि आग लग गई है। जबकि वास्तव में आग नहीं लगी थी। इसी कारण वहां भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लेकिन मेडीकल स्टाफ व डाक्टरों ने तत्काल स्थिति समझकर गीजर का बिजली स्विच बंद कर दिया। इससे धुआं निकलना बंद हो गया और मरीजों के अटेंडरों ने वहां राहत की श्वांस ली और सिविल सर्जन डा. सीमा जायसवाल व उनके मेडीकल स्टाफ की सराहना की। 

सिविल सर्जन बोली जानबूझकर भ्रामक खबर फैलाई
सिविल सर्जन डा. सीमा जायसवाल ने बताया कि जिला अस्पताल मुरार के एचडीयू के पास वाशिंग एरिया डाक्टरों व मेडीकल स्टाफ के हाथ धोने की जगह है जहां मरीज देखकर हाथ धोये जाते हैं। किसी ने गीजर चला दिया, जिससे पाइप फटने से धुएं जैसी स्थिति लगी थी। गीजर का लाइन स्विच बंद कर दिया गया। जिससे भाप निकलनी भी बंद हो गई। एचडीयू में सब कुछ सामान्य है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी थी। डा. सीमा जायसवाल ने कहा कि आग लगने की भ्रामक खबर पूरी तरह असत्य है और यह खबर जानबूझकर कुछ शरारतीतत्वों ने फैलाई जिससे जिला अस्पताल की बेहतर होती छवि खराब हों, क्योंकि जिला अस्पताल में सुधार कुछ बाहरी शरारतीतत्वों को रास नहीं आ रहा हैं।  

posted by Admin
215

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->