ईशा प्रजापति ने एथलेटिक्स में गोल्ड जीतकर देश और समाज का बढ़ाया मान : जवाहर प्रजापति

प्रजापति समाज ने ईशा के घर पहुंचकर किया सम्मानित

ग्वालियर। प्रजापति समाज की होनहार बेटी कु. ईशा प्रजापति ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर ईशा ने देश, मध्य प्रदेश, ग्वालियर और प्रजापति समाज का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से ग्वालियर में हर्ष का माहौल है।

नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ईशा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से समाज में खुशी की लहर है। समाजजनों ने ईशा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ईशा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्वालियर के प्रजापति समाज का प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला महामंत्री  जवाहर प्रजापति के नेतृत्व में उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समाजजनों ने ईशा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी  आलोक आहूजा, प्रजापति युवा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष  होतम सिंह प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी  रामचरण प्रजापति,  धर्मेन्द्र प्रजापति,  विवेक प्रजापति सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने कहा कि ईशा प्रजापति की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्हें आगे भी नये नये कीर्तिमान बनाना है। कु. ईशा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
समाजजनों ने ईशा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर ग्वालियर, मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेगी।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->