निगम परिषद की बैठक आयोजित, शोक व्यक्त कर परिषद 22 अक्टूबर तक स्थगित


ग्वालियर । नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन निगम अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। परिषद सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया। बैठक के प्रारंभ में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के विधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह जाट (पिन्टू) को बनाये जाने का जानकारी दी गई। इसके उपरांत नेता प्रतिपक्ष हरिपाल एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेष कौरव के द्वारा प्राप्त शोक प्रस्ताव का वाचन किया गया। जिसमें पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी), पूर्व जीडीए अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर, धर्मेन्द्र राणा की माताजी श्रीमती कैलाषी राणा, पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी, पूर्व पार्षद विमला देवी, किशन राठौर, श्रीमती ज्ञानवती देवी के आकस्मिक निधन होने पर शोक प्रस्ताव पडा गया। इसके उपरांत सदन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर सभी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके उपरांत परिषद 22 अक्टूबर  तक के लिए स्थगित कर दी गई।

posted by Admin
36

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->