निगमायुक्त चौधरी ने किया वार्ड 30 का निरीक्षण, सड़क ठीक कराने के निर्देश

ग्वालियर । क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 11 स्थित सिटी सेंटर एवं गोविंदपुरी क्षेत्र का निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोविंदपुरी में पानी की समस्या एवं सडक की खस्ता हालत की शिकायत आमजनों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा की गई। निगम आयुक्त चौधरी  ने अधिकारियों को पेचवर्क एवं पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। 
निगम आयुक्त  अभिषेक चौधरी ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 11 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पत्तिकर वसूली की मौके पर मौजूद सम्पत्तिकर संग्राहकों से समीक्षा की। इस दौरान दो टीसी का कार्य निर्देशों के अनुरूप नहीं पाया गया। दोनों ही टीसियों ने दिए गए टारगेट के अनुरूप वसूली नहीं की थी, जिसके चलते निगम आयुक्त ने दोनों टीसियों मिलन पालिया एवं धनंजय को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके बाद निगम आयुक्त चौधरी ने सिटी सेंटर में एसपी ऑफिस के पीछे वाली गली का निरीक्षण किया। वहां पर सडक की हालत खराब मिली, निगमायुक्त ने वहां पर पेचवर्क कराने के निर्देश दिए। इसके बाद निगम आयुक्त ने अनुपम नगर का निरीक्षण किया।  वहां भी सडक की हालत ठीक नहीं थी, बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। निगमायुक्त ने वहां पर पेचवर्क करने के निर्देश दिए। वहीं अनुपम नगर में बने पार्क का निरीक्षण करने पहुंचने निगम आयुक्त से क्षेत्रवासियों ने निवेदन किया कि पार्क की देखरेख वह कर रहे हैं, पार्क में अगर हाई मास्क लग जाए तो रात के समय भी पार्क की देखभाल होगी। साथ ही शाम के समय पार्क के अंदर घूमने में आसानी रहेगी। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, राजू गोयल, सहायक यंत्री श्रीमती अभिलाषा बघेल, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
39

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->