पूज्य गुरुदेव स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी ग्वालियर पधारे
ग्वालियर। शहर में श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा, मैं सम्मिलित होने के लिए पूज्य गुरुदेव स्वामी विद्यानंद सरस्वती जी आज 14 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे हवाई जहाज से मुंबई से ग्वालियर पधारे। सभी मौजूद लोगों ने एयरपोर्ट पर पूज्य गुरुदेव का भव्य स्वागत किया एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विजय गोयल,प्रवीण त्रिपाठी, प्रमोद अग्रवाल,सुनील अग्रवाल,अजय गोयल,जलज गोयल, सुनील शर्मा साक्षी शर्मा,आदि लोग मौजूद रहे। गुरु देव जी 20 अक्टूबर तक ग्वालियर में रहेंगे।