पराली और नरवाई जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। खेतों में पराली और नरवाई जलाने की प्रवृत्ति रोकने के लिए ग्वालियर जिले में गांव-गांव विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान और इसके कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सहित खेती से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को  प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि राज्य शासन पराली एवं नरवाई प्रबंधन को प्राथमिकता दे रहा है। अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से लें और किसानों को फसल अवशेष जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाना प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अधिकारियों को गौशालाओं से जुड़े किसानों को अनुदान के आधार पर पराली एवं नरवाई प्रबंधन के उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को इन उपकरणों का लाभ दिलाया जाए, ताकि फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास भानुप्रकाश शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कृषि से जुड़े अन्य विभागों एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। 

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->