त्यौहारों के दौरान नागरिकों को सुचारू रूप से मिलें सभी आवश्यक सेवाएं: मंत्री सिलावट

ग्वालियर । नवदुर्गा महोत्सव, दशहरा एवं दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद रखें। त्यौहारों के दौरान नागरिकों को यह सेवायें सुचारू रूप से उपलब्ध रहें। इस आशय के निर्देश जिले के प्रभारी एवं जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दिए। 
बैठक में प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि जन-विश्वास अभियान का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचे, इसलिये प्रभावी ढंग से शिविर लगाए जाएं। उन्होंने जिले में अब तक आयोजित हुए शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की भी समीक्षा की। साथ ही सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई गतिविधियों की भी विस्तार से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद सहित अन्य योजनाओं के तहत शहर में स्वीकृत हुईं सड़कों का काम जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। साथ ही कहा कि पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी अभियान बतौर कराएं। उन्होंने निर्माणाधीन संजीवनी क्लीनिक भवनों का काम भी जल्द से जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया। त्यौहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं प्रमुख बाजारों, सड़कों व चौराहों पर पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी पर भी प्रभारी मंत्री ने बल दिया। सिलावट ने ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिले की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा भी की। 
बैठक में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, संभागीय आयुक्त  मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, एमपीआईडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव एवं अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 


posted by Admin
40

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->