स्वास्थ्य जांच शिविर 78 सफाई मित्रों का हुआ परीक्षण

ग्वालियर।  स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 2 नौमहला घासमण्डी पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की शुगर, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र जांच के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी अमित साहू, टीम लीडर अभिषेक पंचाल उपस्थित रहे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रुपाली वर्मा द्वारा 78 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें आगे ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वहीं डॉ. नीतू गोयल (एमबीबीएस, फिजिशियन) एवं डॉ. के.के. अग्रवाल (एमडी, फिजिशियन) द्वारा कुल 57 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में सफाई मित्र स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। 

posted by Admin
48

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->