एबीवी आईआईआईटीएम ग्वालियर में हायर स्मार्ट लॉन्ड्री का शुभारंभ
ग्वालियर: एबीवी अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM), ग्वालियर में आज 15 अक्टूबर हायर स्मार्ट लॉन्ड्री का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य संस्थान के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुविधाजनक कपड़े धोने की सेवा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से निदेशक प्रो. एस.एन. सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पी.के. सिंह एवं छात्रावास मामलों के सह-अधिष्ठाता डॉ. विशाल व्यास उपस्थित रहे। वहीं, हायर स्मार्ट सॉल्यूशंस की ओर से बिजनेस हेड विकास शास्त्री, ऑपरेशंस हेड आकाश सिंह एवं मैनेजर चैतन्य गंगोत्री ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
हायर स्मार्ट लॉन्ड्री की यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित लॉन्ड्री सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे संस्थान के विद्यार्थियों को कपड़ों की धुलाई के लिए सुविधाजनक एवं व्यवस्थित सेवा उपलब्ध हो सकेगी। उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी।