गायत्री चेतना केंद्र पिंटू पार्क में श्रद्धालुओं ने किया श्राद्ध तर्पण


ग्वालियर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र, पिंटू पार्क में श्राद्ध एवं तर्पण कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हो रहा है। श्राद्ध पक्ष की द्वितीया तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिजनों ने अपने पितरों के निमित्त श्रद्धापूर्वक तर्पण किया।

गायत्री चेतना केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 228 श्रद्धालु तर्पण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तर्पण की व्यवस्था तीन पालियों में की गई है। प्रथम पाली प्रातः 5:00 बजे, द्वितीय पाली प्रातः 5:30 बजे तथा तृतीय पाली प्रातः 7:30 बजे तर्पण कराया जाता है।

केंद्र पर तर्पण की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की गई है। श्रद्धालुओं को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ तर्पण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी आत्मशांति एवं सद्गति की प्रार्थना कर रहे हैं।

गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापकों ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान श्रद्धालु निर्धारित तिथियों में केंद्र पर पहुंचकर अपने पितरों के निमित्त तर्पण कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तर्पण की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->