स्कूलों के उन्नयन का कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए: कलेक्टर

ग्वालियर ।  समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले के पाँच शासकीय विद्यालयों में 91 लाख 25 हजार रुपए की लागत से शालाओं का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा इसके लिये राशि मंजूर की गई है। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जिले के पाँच स्कूलों के निर्माण के लिये जो स्वीकृति प्रदान की है उसके तहत भितरवार विकासखंड के शासकीय प्राथमक विद्यालय गड़ाजर में 18 लाख 25 हजार रुपए, घाटीगांव के विकासाखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय डांडाखिड़क में 18 लाख 25 हजार रुपए, घाटीगांव के ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय मंगूपुरा में 18 लाख 25 हजार रुपए, मुरार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय चककेशवपुर में 18 लाख 25 हजार रुपए एवं घाटीगांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय समराई विद्यालय में 18 लाख 25 हजार रुपए की राशि से निर्माण कार्य किया जायेगा। उक्त राशि से भवन के निर्माण के साथ-साथ शाला भवन को व्यवस्थित करने के लिये कार्य किए जायेंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूलों के उन्नयन के लिये स्वीकृत की गई राशि का समय रहते उपयोग हो और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की भी मॉनीटरिंग की जाए। निर्माण एजेंसी को भी निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय से पहले पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण हों। 

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->