मध्य प्रदेश सेंट्रल बैंक रिटायर्ड संगठन की ग्वालियर इकाई के तत्व धान में बैठक संपन्न
*भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित कई शहरों से बैठक में पहुंचे रिटायर्ड बैंक कर्मी*
ग्वालियर आज प्रातः 9:30 बजे मध्य प्रदेश सेंट्रल बैंक रिटायरड संगठन की ग्वालियर इकाई के तत्वाधान में स्टेट लेवल कमेटी की मीटिंग होटल एंबिएंस स्टेशन परिसर में हुई जिसमें भोपाल,इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और ग्वालियर से सदस्यों ने भाग लिया सर्वप्रथम ग्वालियर इकाई की तरफ से वाइस प्रेसिडेंट एस पी रिछारिया क्षेत्रीय सचिव अश्विनी कुमार जुनेजा और कार्यकारिणी सदस्य मनोहर वालेचा,एस एल लहरिया मोहन गुर्जर, हेमन्त गुपता द्वारा बाहर से पधारे सभी सदस्यों का गालंव ऋषि की भूमि पर अभिनंदन किया तदुपरांत बैठक में अध्यक्ष श्री श्याम कस्तूरे द्वारा यूनियन गतिविधियां के बारे में विस्तृत रूप से बताया महासचिव श्री किशोर धर्माधिकारी ने आगामी दिसंबर में इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सातवीं कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी प्रदान की एवं यूनियन गतिविधियों के बारे में विवरण दिया उप महासचिव श्री अय्यर ने स्वास्थ्य बीमा संबंधी जानकारी दी तथा अखिल भारतीय स्तर पर बनाई गई कमेटी जिसमें श्रीमती आशा तिवारी भी शामिल है जिन्होंने विभिन्न सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी क्लेम के बारे में जानकारी दी फिर श्री वी रगन द्वारा सर पोचखान वाला डेथ रिलीफ स्कीम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दें विभिन्न सदस्यों की समस्याओं का समुचित समाधान किया गया और सुझाव को नोट कर अमल करने का विश्वास दिया दिया श्री एमएल वर्मा एवं महिला प्रतिनिधि श्रीमती नंदा मजूमदार एवं श्री शिवाजी मोहित महिला प्रतिनिधि श्रीमती उषा फर्नांडीज श्रीमती आशा तिवारी श्री रामानी जी एव जबलपुर से श्री एम एस चौहान ने भी संबोधित किया बैठक का संचालन आंतरिक सचिव श्री राजीव श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया छिंदवाड़ा से श्री जैन छिंदवाड़ा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे बैठक के उपरांत सभी सदस्यों स्वरिचि भोज का आयोजन किया गया सभी ने उसका रसास्वादन किया अंत में बैठक की समाप्ति पर आभार क्षेत्रीय सचिव श्री अश्विनी कुमार जुनेजा द्वारा किया गया