अवैध शराब के साथ दो युवक पकडे, शराब बरामद
ग्वालियर। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग ने गत 26 एवं 27 सितंबर को अनेक जगह छापामारी कर अवैध बेची जा रही शराब को बरामद किया है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार ,आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन,सहायक आबकारी आयुक्त, जिला–ग्वालियर राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सुचना एवं नियमित गश्त के आधार पर हजीरा क्षेत्र, चंदनपुरा क्षेत्र, लदेड़ी क्षेत्र, नारायण बिहार कॉलोनी एवं मोहना क्षेत्र में दबिश दी ।
कार्यवाही दौरान नारायण बिहार कॉलोनी में सचिन भदौरिया के आधिपत्य से 15 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए गए एवं समीप ही बृजेश भदौरिया के आधिपत्य से 15 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए गए, उक्त दोनों अपराधों में धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई। लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में मुकेश उर्फ गुड्डन तोमर s /o चंद्रभान सिंह तोमर के रिहायशी मकान से 10 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किए गए एवं आरोपी पर 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मोहना क्षेत्र में बरसाना कंजर बस्ती में 7 ड्रम में 3500kg गुड लाहन बरामद किया गया, जिसका विधिवत सैंपल ले कर, शेष गुड लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में धारा 34(1) के 02 अपराध पंजीबद्ध किए गए।
उक्त कार्यवाही में आरोपीगण के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 05 अपराध पंजीबद्ध किए गए।
उक्त कुल जब्त अवैध मदिरा एवं मौके पर नष्ट किए गुड लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 39,000 रुपए है।
उक्त कार्यवाही आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मोनिका पाठक, संतोष यादव, कृष्ण कांत शर्मा उपनिरीक्षक हरेंद्र मावई, शिवा रघुवंशी तथा मुख्य आरक्षक रवि बघेल, प्रकाश सखवार, ब्रजेश नागर, आरक्षक मनोज यादव, चेतन जयंत, राहुल त्यागी, राघवेंद्र भदौरिया, प्रशांत मुद्गल, अंजली शर्मा एवं अन्य स्टाफ* का महत्वपूर्ण योगदान रहा। _अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।_