आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गर्ल्स टीम ने नेशनल लेबल पर अंडर-19 कैटेगरीज में जीता गोल्ड मेडल
, बनी ग्वालियर-चंबल संभाग की पहली टीम
- आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गल्र्स (अंडर-19) प्लेयर्स ने सासाराम बिहार में सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप-2026 का खिताब जीता
- गोल्ड मेडल जीत कर लौटी आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर बास्केटबाॅल गर्ल्स टीम का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत
- सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गल्र्स चैंपियनशिप जीतने वाली आईटीएम ग्लोबल स्कूल की गर्ल्स टीम बनी ग्वालियर-चंबल संभाग की पहली टीम
- आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर प्रबंधन ने दी गल्र्स बास्केटबाॅल टीम को शुभकामनाएं
ग्वालियर । आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में द्वारा प्रशिक्षित गर्ल्स प्लेयर्स ने सासाराम बिहार में अपनी धाक जमाई है। यहां सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 के दौरान आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गर्ल्स (अंडर-19) टीम ने पहली बार में ही गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश सहित देशभर में आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर का नाम रोशन कर दिया है। वहीं ग्वालियर लौटने पर टीम का गर्मजोशी के साथ रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल परिवार, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप जीतने वाली आईटीएम ग्लोबल स्कूल की गल्र्स टीम बनी ग्वालियर-चंबल संभाग की पहली टीम
सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गल्र्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 का आयोजन 20 सितंबर से 26 सितंबर तक सासाराम बिहार में किया गया। जहां आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर के साथ ही देशभर के स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया। 26 सितंबर को हुए फाइनल मुकाबले में पहली बार हिस्सा ले रही आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गल्र्स (अंडर-19) टीम की प्लेयर्स ने अपने खेल का हुनर दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की गर्ल्स टीम ग्वालियर-चंबल संभाग में पहली टीम बन गई है। बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग में यह पहली बार है जब किसी निजी स्कूल की टीम ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
सेमीफाइनल में वाराणसी और फाइनल में मेरठ को पछाड़कर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की गर्ल्स प्लेयर्स बनीं सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल चैंपियंश
सासाराम बिहार में 20 से 26 सितंबर तक चले सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 के दौरान आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गल्र्स (अंडर-19) टीम ने सेमीफाइनल में सेंट अतुलानंद आइएस अकादमी वाराणसी की टीम को पटखनी देकर जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। जहां आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गर्ल्स (अंडर-19) टीम की भिडंत मेरठ पब्लिक स्कूल मेरठ उप्र की गर्ल्स टीम के साथ हुई। जहां आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की टीम ने मेरठ पब्लिक स्कूल की टीम को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीमकर सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गल्र्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 का खिताब अपने नाम किया।
गोल्ड मेडल जीत कर लौटी आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर बास्केटबाॅल गर्ल्स टीम का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत
सासाराम बिहार में सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोमवार को ग्वालियर लौटी आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की बास्केटबाॅल गर्ल्स (अंडर-19) टीम का रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ जर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में गर्ल्स प्लेयर्स के सम्मान में रेड कार्पेट बिछाया गया, जिस पर टीम की प्लेयर्स ने पूरे गर्मजोशी के साथ रेड कार्पेट वाॅक कर अपनी खुशी का इजहार किया।
बास्केटबाॅल टीम में शामिल आराध्या उपरेति, स्वेता सिंह, दिव्यांशी शर्मा, लक्षिता चौहान, दीपान्जलि सिंह, वर्निका वर्मा, रितु चौहान, रिद्धिमा अरोरा और टीम कोच अनवर आलम व याशिका रहीं।
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर की गर्ल्स बास्केटबाॅल टीम (अंडर-19) ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि टीम प्लेयर्स की प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का शानदार प्रमाण है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और शिक्षकों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
श्रीमती रुचि सिंह, चेयरपर्सन, आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में पढ़ाई के साथ-साथ खेल सहित बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया जाता है। यही कारण है कि हमारी गर्ल्स टीम (अंडर-19) ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबाॅल गर्ल्स चैंपियनशिप-2026 अंडर-19 में गोल्ड मेडल जीत कर संस्थान का नाम प्रदेश और देश में रोशन कर दिया है। टीम में शामिल सभी प्लेयर्स को बधाई और टीम की प्लेयर्स भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन कर सफलता की ऊंचाईयां छूती रहें ऐसी शुभकमनाएं हैं।
-गीता एस., प्रिंसिपल, आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर