गोलेश्वर धाम पर शतचंडी महायज्ञ की यज्ञशाला का निर्माण शुरू


महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने कहा- विरोध के बावजूद यज्ञ होकर रहेगा

ग्वालियर। ग्राम करहिया स्थित गोलेश्वर धाम में आगामी शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। महायज्ञ के लिए विशाल यज्ञशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो चुका है। यज्ञशाला के निर्माण के साथ ही आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने कहा कि गोलेश्वर धाम पर होने वाला शतचंडी महायज्ञ धर्म, आस्था और सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि “जो धर्म विरोधी होगा, वही गोलेश्वर महादेव का विरोधी होगा। महादेव सबका हिसाब करेंगे, लेकिन यज्ञ होकर रहेगा।” उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धार्मिक आयोजन को रोका नहीं जाएगा और विधि-विधान के साथ महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा।

स्वामी वैराग्यानंद गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा धार्मिक आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया। आयोजन को लेकर यज्ञशाला निर्माण, व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से गोलेश्वर धाम पहुंचकर महायज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->