दाल बाजार को स्थाई भूमि दिलाकर सभी पदाधिकारी वर्षो पुरानी मांग पूरी करेंः भूपेन्द्र जैन

कैट का स्वागत समारोह* 
 ग्वालियर। शहर का सबसे बडा एवं महत्वपूर्ण बाजार, दाल बाजार की व्यापारिक समिति रजि. के निर्वााचन में विजयी छःओं प्रत्याशियों का स्वागत समारोह कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने सभी पदाधिकारियों को उनके निर्वाचित होने पर बधाई दी एवं कहा कि वर्षो से दाल बाजार की स्थाई भूमि की मांग जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से करते चले आ रहे हैं। ग्वालियर का विकास चारों दिशाओं में है,लगभग 20वर्ष होने को आ गये दाल बाजार को स्थाई भूमि नहीं मिल पाई है और इसके लिये अब जो टीम चुनकर आई है उसका यह दायित्व है कि वह अपने कार्यो की प्राथमिकता में दाल बाजार को स्थाई भूमि दिलाने को रखें। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) इसमें सबसे पहले आगे बढकर हर स्तर पर व्यापार समिति दाल बाजार का सहयोग करेगी। 
 इस अवसर पर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये निर्वाचित अध्यक्ष दिलीप पंजवानी ने अपनी जीत को दाल बाजार में किये गये कार्यो की जीत बताया और सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर कार्य करने का दृढ निश्चिय बताया। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष रिशी अग्रवाल, सचिव श्याम बंसल, संयुक्त सचिव मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष अनुराग गर्ग, ओाडीटर आयुष बंसल ने भी सम्बोधित किया।
 कैट के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण मंे बोलते हुये कहा कि कैट के सर्वाधिक मेम्बर दाल बाजार के हैं और हम दाल बाजार के साथ मिलकर सार्थक कार्य करेंगे। कैट महिला विंग अध्यक्ष निरूपमा मालपानी, कविता जैन, रीना गांधी, यूथविंग अध्यक्ष अंशुल तपा, नितिन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री रामकुमार गोयल ने माना।
 इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, दिनेश बंसल, राजेश गुप्ता, तन्वी खण्डेलवाल, तरूण जैसवानी, हर्ष सेठ, जे.सी.गोयल, तालिब खान, ललित गांधी, डॉ.भारती महेश्वरी, धनराज सेवानी, दीपू पाठक, सचिन राजपूत, गोपाल जयसवाल, राहुल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सागर अग्रवाल, आनन्द शर्मा, डॉ.सौरभ खण्डेलवाल, राहुल अग्रवाल, कौशल साहू, संस्थापक सदस्य राजेश गुप्ता, अशोक चावला, रौनक जैन, नीरज चौरसिया आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->