न्यास के सचिव पद के लिए प्रमेंद्र ने किया नामांकन
ग्वालियर. अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन तेज हो गए हैं। मंदिर के विभिन्न पदों पर नामांकन का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को अचलेश्वर मंदिर न्यास के सचिव पद के लिए प्रमेंद्र शर्मा ने भी नामांकन किया। भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे शर्मा पूर्व में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शर्मा इससे पूर्व एमएलबी कालेज की जनभागीदारी समिति के सदस्य व ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संचालक रह चुके है।