जनहित याचिका पर की जा रही कार्यवाही को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा

ग्वालियर। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने माननीय न्यायालय में संचालित जनहित याचिका पर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त चौधरी ने बाल भवन में समीक्षा बैठक के दौरान मुरार नदी के संबंध में जनहित याचिका पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही जलभराव के स्थलों, होर्डिंग, रोड सहित अन्य जनहित याचिकाओं पर भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम, सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी विधि अनूप लिटोरिया सहित संबंधित कार्यपालन यंत्री, नेाडल अधिकारी, भवन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->