ग्वालियर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के मुखर्जी भवन कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद इंजीनियर विनोद कुमार अस्टेया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर, पूर्व अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष गोड्याले सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।