सनातन विकास परिषद ने मनाया श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव
ग्वालियर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर जीवाजी क्लब के पीछे, नवनिर्मित न्यू हरगोविंद मिश्रा कॉलोनी में सनातन विकास परिषद श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दिनों में प्रतिदिन सवेरे एवं शाम को विभिन्न व्यक्तियों द्वारा आरती उतारी गई। महिलाओं ने गरबा डांडिया खेल सुंदरकांड का भी आयोजन किया। अंत में श्री गणेश जी की माहाआरती के पश्चात भंडारा एवं संगीत सभा का आयोजन किया गया। श्री गणेश जी का विसर्जन समारोह धूमधाम से निकाला गया। रास्ते भर प्रसाद वितरित किया गया और आगरा -झांसी मार्ग के पास रमौआ बांघ में श्री गणेश जी को विसर्जित किया गया।
कार्यक्रम में सनातन विकास परिषद के संस्थापक आर.डी. सिंघल (रम्मी भारती), राम माहेश्वरी, शंकर अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पवन जैन, श्याम अग्रवाल, डा. रमाकांत रावत, सौरव माहेश्वरी, गिरीश आनंद, कृष्णा बंसल, अखिल जैन, असंय अग्रवाल, संतोष कोठारी, रविंद्र सिंघल, अशोक बृजवानी, अतुल सिंघल, संजय मित्तल, गिरिराज सिंघल, सौरव बंसल, विजय चैधरी, रिंकू अग्रवाल सहित कॉलोनी के सभी निवासी एवं महिलाओं ने अपना विशेष योगदान देकर कार्यक्रम को संपन्न बनाया।