ग्वालियर। गौवंश को लंपी वायरस संक्रमण से बचाने एवं संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से करह धाम मंदिर समिति द्वारा पहल की गई है। मंदिर समिति के सचिव रवि गुप्ता द्वारा नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को लंपी वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने गौवंश के संरक्षण एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए समिति द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई दवा का आवश्यकतानुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गौवंश को संक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। अपर आयुक्त तोमर ने बताया कि उक्त दवा गौ सेवा के लिए संचालित सभी एंबुलेंस में उपलब्ध रहेगी और लंपी रोग से पीड़ित गाय को सर्वप्रथम मौके पर ही सेवन कराई जाएगी।