एनसीसी कैडेट्स ने निकाली नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली

ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में गुरूवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आर्मी एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं एक विशाल रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग एवं ए.एन.ओ. एफ.ओ. धर्मपाल सिंह बघेल और एनसीसी प्रशिक्षक हवलदार महेन्द्र सिंह  के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
रैली के शुभारंभ से पूर्व संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने उपस्थित 92 आर्मी एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, हमें नशा से दूरी बनाए रखना है। नशा को ना कहें, जीवन को हां कहें। नशा चाहे तंबाकू का हो, ड्रग्स का हो या किसी भी अन्य प्रकार का, वह हमारे जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र को अंदर से खोखला व बर्बाद करता है। इसलिए स्वयं नशा से दूरी बनाएं तथा अपने रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों, मित्रों, पड़ोसियों और संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करें, ताकि एक स्वस्थ एवं जागरूक राष्ट्र के निर्माण में हम अपनी अहम भूमिका निभा सकें। रैली के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति अभियान के तहत भाषण, निबंध एवं चित्रकलाध्ड्राइंग प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।
 

posted by Admin
152

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->