डॉ० भीमराव अंबेडकर पोलीटेक्निक कालेज में राष्ट्रगीत वन्देमातरम 25 सितंबर को

ग्वालियर। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में नमामि भारतम् योजना के अंर्तगत वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डॉ० भीमराव अंबेडकर पोलीटेक्निक महाविद्यालय में 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे से राष्ट्रगीत वन्देमातरम के सभी छह पदों का सामूहिक सस्वर गायन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुनील पाठक प्राचार्य पी.जी.व्ही. महाविद्यालय होंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं एवं समस्त स्टाफ सहित छह सौ प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार जैन की अध्यक्षता में संस्था के प्रवर श्रेणी व्याख्याता योगेन्द्र कुमार वाष्र्णेय कार्यक्रम का संयोजन करेंगे। सत्यापन साक्षी के रूप में डॉ. बिन्दु खरे, प्रवर श्रेणी व्याख्याता करेंगी।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->