दाल बाजारः पंजवानी जीते, अप्पा की रिकार्ड मतों से जीत
ग्वालियर। अभी अभी खबर के अनुसार दाल बाजार व्यापार समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी 146 मतों से चुनाव जीत गये है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी दीपक गुप्ता दादा को शिकस्त दी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ऋषि अग्रवाल ने 16 मतों से जीत हासिल की है। इसके साथ ही सचिव पद पर श्याम बंसल अप्पा सर्वाधिक 200 वोटों से जीते है और निवर्तमान सचिव विवेक जैन लिल्ले उनसे चुनाव हार गये हैं। आंकेक्षक पद पर आयुष बंसल चुनाव जीते है। सहसचिव पद पर मनीष गोयल छोटे ने जीत हासिल की है।