निगम अध्यक्ष तोमर ने किया वार्ड 55 का निरीक्षण
ग्वालियर । वार्ड की सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने वार्ड क्रमांक 55 का उपायुक्त स्वच्छता मुकेश बंसल एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों पर सभापति मनोज तोमर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके चलते आउटसोर्स कर्मचारी मोनू पुत्र घनश्याम की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, वहीं अन्य चार कर्मचारियों के 15-15 दिन का वेतन काटा गया है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने वार्ड क्रमांक 55 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह गंदगी पाई गई। गंदगी वाले क्षेत्रों में आमजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि आज सफाई कर्मचारी कचरा लेने के लिए नहीं आए हैं। स्वच्छता में लापरवाही बरतने पर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने नाराजगी जताई, साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देष दिए। निगम अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए मोनू पुत्र घनश्याम की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि प्रवेश, धर्मेंद्र, बृजेश, मनोज/नथन पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए 15 दिन का वेतन काटा गया है।