कुलगुरु ने किया स्विमिंग पूल व विभागों का निरीक्षण

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के ईस्ट परिसर स्थित स्विमिंग पूल, ईस्ट कैंपस की गोल बिल्डिंग चाणक्य भवन तथा यहां संचालित मैनेजमेंट, पॉलिटिकल साइंस एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
कुलगुरु ने स्विमिंग पूल एवं लाइब्रेरी वाली बिल्डिंग की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अधूरे पड़े निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।  इस अवसर पर टीचर्स क्वार्टर मृगनैनी  छात्रावास का निरीक्षण किया।इस अवसर पर पॉलिटिकल साइंस के  डॉ सत्येंद्र सिंह सिकरवार ने विभाग की जानकारी दी।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->