निगम अध्यक्ष तोमर ने किया परिषद कार्यालय का निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित
ग्वालियर । निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने जल विहार स्थित परिषद कार्यालय का प्रातः 11 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की, जिसमें पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निगम अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा परिषद कार्यालय में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसमें स्टेनो हरीश चन्द्र शुक्ला, महेन्द्र कुमार राजौरिया सहित प्रेम नारायण सविता, अशोक तोमर एवं भृत्य धर्मेन्द्र कुशवाह अनुपस्थित पाये गए। जिसको लेकर निगम अध्यक्ष तोमर द्वारा सचिव को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित पाये गए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी करें। यदि उनका जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं पाया जाता है तो वेतन काटने की कार्यवाही करें।