विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वरिष्ठ भाजपा नेताओ के परिजनो के निधन उपरांत उनके निवासो पर पहुंचकर शोक संवेदना व साथ ढांढस बधांया
ग्वालियर :- मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा नेताओ के परिवार जनो के निधन पर निवास स्थानो पर पहुंचकर शोक व्यक्त कर ढांढस वंधाया ।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद अनिल त्रिपाठी की माता श्री स्वर्गीय श्रीमती ज्ञानवती त्रिपाठी जी के निधन पर बलवंत नगर ठाटीपुर ,जिला ग्वालियर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व शोकाकुल परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जी तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुघर सिंह पवैया के पूज्य बड़े भाई श्री सोबरन सिंह पवैया के देवलोकगमन उपरांत आज उनके निवास स्थान :-पान पत्ते की गोट, लश्कर, ग्वालियर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एंव निवास पर मौजूद शोकाकुल परिजनों से भेंट कर ढांढस बधांया।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर जी ने सर्वप्रथम मृतक आत्माओ की तस्वीरो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ,पूर्व विधायक एंव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबरन सिंह गुर्जर ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति पूर्व सदस्य अशोक जैन ,पूर्व पार्षद गण सतीश बोहरे एंव दिनेश दीक्षित,मंडल अध्यक्ष शिवसिंह यादव, ने भी पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक नमन किया ।