दाल बाजार व्यापार समिति के चुनाव 24 को, पुलिस सुरक्षा में होंगे
ग्वालियर। बहुप्रतीक्षित व्यापार समिति के चुनाव 24 सितंबर को सपन्न होंगे। मतदान प्रातः 9 बजे से शुरू होगा और सायं 4 बजे तक चलेगा। निर्वाचन में मैदान में डटे 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 692 मतदाता करेंगे। व्यापार समिति के निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया में 18 लोगों को लगाया गया है जो दाल बाजार से संबद्ध नहीं हैं। यह जानकारी व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल व उप निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल एवं ओमप्रकाश गुप्ता ने दी है।
निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल व उप निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल एवं ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह 9 बजे से सभी प्रत्याशियों को खाली वैलिड बॉक्स चेक कराकर विधिवत बॉक्स पर ताले लगाकर सील लगा कर निर्वाचन प्रक्रिया चालू कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात रहेगा। यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारी कोतवाली चुनावी प्रक्रिया में सहयोग देंगे। मतदान चालू होने से मतगणना पूर्ण होने तक पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया में सी.ए. सहित एडवोकेट संख्या में लगभग बीस से अधिक रहेंगे।
इनके भाग्य का फैसला होगा
अध्यक्षः दिलीप पंजवानी, दीपक गुप्ता दादा
उपाध्यक्षः ऋषि अग्रवाल, नीरज गुप्ता
मंत्रीः श्यामकुमार बंसल अप्पा, विवेक जैन लिल्ले
संयुक्त मंत्रीः मनीष गोयल छोटे, मुकेश गोयल, दिलीप लखवानी, रामकुमार गुप्ता, अशोक डिगवानी
कोषाध्यक्षः अनुराग गर्ग र्निविरोध जीते
लेखा निरीक्षकः गौरव गोयल, आयुष बंसल