दाल बाजार: मैंने हर व्यापारी का साथ दिया, अपना काम धंधा भी नहीं देखा : पंजवानी

ग्वालियर। दाल बाजार का व्यापारी जानता है कि मैं हमेशा उनके हित में सबसे आगे रहा और कभी अपना हित नहीं देखा। जो भी दाल बाजार का व्यापारी कभी मुसीबत में पड़ा तो हमने पूरी टीम के साथ उनकी परेशानी हल करने की कोशिश की। 24 सितंबर को होने वाले चुनाव में फिर से अध्यक्ष पद के लिये खड़ा हो रहा हूं और मुझे विश्वास है कि दाल बाजार के व्यापारियों का स्नेह समर्थन मुझे पूर्व की  तरह मिलेगा। यह बात व्यापार समिति दाल बाजार के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी ने चर्चा में कहीं।
पंजवानी ने कहा कि कुछ लोग व्यापार समिति पर पुनः कब्जा करना चाहते है, ताकि उनके निजी हित पूरे हो सकें। लेकिन अब दाल बाजार का व्यापारी समझ चुका है कि कौन उनके साथ खड़ा होने वाला है। पंजवानी ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में हर उस व्यापारी के साथ खड़े रहे जो किसी भी समस्या से परेशान रहा। हमने दाल बाजार के व्यापारियों की एकजुटता बहाल की। उन्होंने बाजार में कुछ व्यापारियों की फंसी राशि तक निकलवाले में मदद की। उनकी राशि वापसी भी कराई। पंजवानी ने कहा कि इस संदर्भ में उनकी कई बार पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। व्यापारी के हुंडी मामले में पुलिस हस्तक्षेप पर उन्होंने यह तक कह दिया कि इसमे पुलिस की जरूरत नहीं है, कोर्ट के निर्णय का पालन करेंगे। पंजवानी ने कहा कि पूरे दाल बाजार के व्यापारी गवाह है कि उन्होंने कभी भी व्यापारी के साथ ज्यादती नहीं होने दी, भले ही उनका नुकसान हो गया।
बाजार में जाम से मुक्ति दिलवाई
व्यापार समिति दाल बाजार के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वर्षों से जाम की परेशानी से जूझ रहे दाल बाजार में ट्रेफिक सुधार के प्रयास किये, जिसका परिणाम यह है कि आज दाल बाजार में ट्रेफिक आसानी से निकलता है। 
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की
पंजवानी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दाल बाजार में शुद्ध आरओ के पानी की व्यवस्था की, ताकि दाल बाजार में काम करने वाले हर व्यक्ति, कामगार को शुद्ध पेयजल मिल सकें। 
नये सदस्य नियमानुसार बनाये
व्यापार समिति दाल बाजार के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी ने कुछ लोगों द्वारा फर्जी सदस्य बनाये जाने के आरोप के जबाब में कहा कि हमने सभी नये सदस्य नियमानुसार बनाये हैं। यदि किसी को आपत्ति है तो बताये, अब तो गेंद चुनाव अधिकारी के पाले में है, उन्हें निर्णय लेने का पूरा अधिकार हैं। 

posted by Admin
269

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->