महंगाई,विदेशी कर्ज, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हिंदू महासभा काले झंडों के साथ सद्बुद्धि यज्ञ आज करेगी,
ग्वालियर । कमर तोड़ महंगाई कम करने, विदेशी दो सौ लाख करोड़ का कर्ज से मुक्ति दिलाने, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था सुधारने, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने,धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण नहीं करने को लेकर हिंदू महासभा ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री, मुख्य मंत्री जी के ग्वालियर आगमन पर आज दिनांक 2 सितंबर को मोर छट पर दोपहर ठीक 2-00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में काले झंडों के साथ सद्बुद्धि यज्ञ करेगी । हिन्दू महासभा के नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब से अयोध्या में श्री राम मंदिर की चंदा चोरी की,तभी से हिंदुओं का भाजपा से विश्वास खत्म हो गया है और भाजपा का विनाश भगवान मध्य प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश और देश में लगातार विदेशी कर्ज बढ़ता जा रहा है भ्रष्टाचार भी बेलगाम हो गया है। शहर में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है खुलेआम गोली चलाना, हत्याएं, लूट ,डकैती, सट्टा बाजरी हो रही है जो आम आदमी के लिए घातक है । ग्वालियर शहर में आज चारों ओर सड़कें जाम है । हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा , युवक हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष आनंद माहौर जिला प्रवक्ता योगेंद्र दीक्षित ने कहा कि हिंदू महासभा भवन में दौलतगंज में 2 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल होकर आंदोलन का सहयोग करें । लोकेश शर्मा , जिला अध्यक्ष