स्वच्छ वायु दिवस पर इलेक्ट्रिक व्हीकल वाहन रैली 9 सितम्बर को

ग्वालियर ।  शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आमजन को वायु सुधार को दृष्टिगत रखते हुए 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे बैजाताल से इलेक्ट्रिक व्हीकल-स्वच्छ वायु दिवस पर वाहन रैली निकाली जाएगी। 
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार शहरी क्षेत्र में प्रायः देखने में आ रहा है कि डीजल, पेट्रोल चलित वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वायु में कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन के ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड इत्यादि गैसों के घुलने के कारण शहरी वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा रहा है। वायु सुधार की दृष्टि से शहरी सीमा के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को जागरूक करने व अधिकतम इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी चलित वाहनों अथवा सार्वजनिक वाहनों से आवागमन करने के लिए प्रेरित हेतु 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन, नगर निगम, शैक्षणिक, पुलिस, परिवहन, वन व अन्य शासकीय, अर्ध शासकीय विभागों के सहयोग इलेक्ट्रिक व्हीकल-स्वच्छ वायु दिवस पर वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह वाहन रैली बैजाताल से प्रारंभ होकर, नदी गेट, जयेन्द्रगंज, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, राम मंदिर, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, फूलबाग चौराहा, लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, पडाव न्यू ब्रिज, मोटल तानसेन, निगम मुख्यालय सिटी सेंटर होते हुए समापन स्थल बाल भवन रहेगा।

posted by Admin
248

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->