LNIPE और विवेकानंद केंद्र के बीच एमओयू, स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विमर्श


ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर और विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी (मध्य प्रांत) के बीच शैक्षणिक एवं वैचारिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर “विश्व परिप्रेक्ष्य में स्वामी विवेकानंद” विषय पर विमर्श आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता LNIPE की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री प्रहलाद जी सबनानी मुख्य अतिथि और विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक श्री अजय शर्मा मुख्य वक्ता रहे। केंद्र की ओर से श्री उमाशंकर कुलश्रेष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और वैश्विक प्रासंगिकता पर विचार रखते हुए युवाओं में राष्ट्रभाव, चरित्र निर्माण और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया।
एमओयू पर LNIPE की ओर से प्रो. कल्पना शर्मा और विवेकानंद केंद्र की ओर से श्री उमाशंकर कुलश्रेष्ठ ने हस्ताक्षर किए। कुलसचिव डॉ. एम.के. सिंह, डॉ. सी.पी. सिंह भाटी सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुषा त्यागी ने किया l
कार्यक्रम में गीत प्रस्तुति, विवेकवाणी और स्वामी विवेकानंद पर व्याख्यान हुए। आभार प्रदर्शन एवं शांति पाठ के साथ इसका समापन हुआ।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->