दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर नगर निगम सख्त, अवैध पटाखा भंडारण पर गोदाम सील

- मिलन फुलझड़ी के गोदाम का भी किया निरीक्षण
ग्वालियर। दीपावली महापर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा पटाखों के भंडारण, विक्रय एवं निर्माण स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त (फायर) के मार्गदर्शन तथा उपायुक्त (फायर) रजनीश गुप्ता के निर्देशन में  वार्ड क्रमांक 65 सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 65 में बिना अनुमति पटाखों का भंडारण पाए जाने पर संबंधित गोदाम को बंद कर सील करने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 65 के स्थानीय रहवासियों से एक मकान में बिना अनुमति पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान दिनेश जैन के मकान में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के पटाखों का भंडारण पाया गया। इस संबंध में मकान मालिक को सूचित कर मौके पर उपस्थित होने के लिए कहा गया, लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने पर संभावित अग्नि दुर्घटना तथा आसपास के रहवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित पटाखा भंडारण स्थल गोदाम को बंद कर सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान फायर ऑफिसर उमंग प्रधान, आनंद यादव, आर.आई. इंदर, संपत्तिकर संग्रह अमले के प्रतिनिधि धर्मेंद्र भदौरिया, रामवीर अहिरवार, प्रशांत पांडे, आशीष तोमर सहित फायर विभाग का अमला उपस्थित रहा।
इसके अतिरिक्त शिवपुरी लिंक रोड स्थित मिलन फुलझड़ी के गोदाम का भी अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

posted by Admin
68

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->