श्रीजी गरबा अंचल में नंबर वन, अब प्रदेश में नंबर वन बनाने का टारगेट

ग्वालियर। श्रीजी गरबा एवं डांडिया उत्सव सीजन 3 इस बार ग्वालियर चंबल संभाग में नंबर वन गरबा आयोजन रहा है। अबकी बार हमारी कोशिश पूरे प्रदेश में नंबर वन गरबा आयोजन की रहेगी। भारतीय सनातन परंपरा व पूरे देवी आराधना के भाव से श्रीजी गरबा आयोजन में 411 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अभी श्रीजी गरबा आयोजन मध्यप्रदेश में टाप 3 में शुमार हैं। यह जानकारी शुक्रवार को श्रीजी इवेंट एवं प्लानर्स के मुख्य नितिन अग्रवाल व जीवाजी क्लब के सहसचिव केतन करण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।
श्रीजी इवेंट एवं प्लानर्स के मुख्य कर्ताधर्ता नितिन अग्रवाल ने कहा कि जीवाजी क्लब में आयोजित हमारा गरबा उत्सव अंचल की शान बन चुका है। अबकी बार दो तीन वर्षों में हमारी प्लानिंग ग्वालियर का सबसे बड़ा गरबा उत्सव चार हजार प्रतिभागियों के साथ स्टेडियम में करने की हैं। इसके लिये हमारी टीम व सभी सहयोगी अभी से तैयारी में लगे है। नितिन अग्रवाल ने बताया कि सीजन 3 में 411 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग एक माह तक चले प्रशिक्षण, अभ्यास और सांस्कृतिक गतिविधियों के बाद 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को जीवाजी क्लब में तीन दिवसीय आयोजन हुआ। प्रतिभागियों की मेहनत, परिवारों के सहयोग और आयोजन टीम के समर्पण ने इस उत्सव को सफल बनाया।
सीजन 3 के दौरान बैक टू द 80स, राजस्थानी थीम बनठन री रात, देसी ठाठ और अवध की शाम भक्ति के रंग, श्रीजी के रंग जैसी थीम संस्थाओं में भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। तीन दिवसीय उत्सव में बालीवुड कलाकार अंजना सुखानी, काजल जैन, अपराशक्ति खुराना एवं स्माइली सूरी की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। सेलिब्रिटी गरबा राउंड, दर्शकों के लिये विशेष गरबा राउंड, लाइव आर्केस्ट्रा एवं परकशन बैंड ने उत्सव का उत्साह बढ़ाया। अंतिम दिन दर्शकों के विशेष राउंड में दिल्ली से आये कलाकारों की लाइव भजन जैमिंग, भजन क्लबिंग एवं लाइव बैंड की प्रस्तुति ने भक्ति और संगीत का यादगार वातावरण बनाया। 
आयोजन में सहयोग के लिये विनय अग्रवाल व विनोद गुप्ता सम्मानित

प्रेस मीट के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार विनय अग्रवाल व विनोद गुप्ता को श्रीजी इवेंटस एवं प्लानर्स की टीम ने सम्मानित किया। श्रीजी इवेंटस एवं प्लानर्स के नितिन अग्रवाल व केतन करण अग्रवाल ने उन्हें मोमेंटो दिया। 

posted by Admin
54

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->